





You have classified so many galaxies that we had to upload more! --THANK YOU
Don't be discouraged, let's keep going!
खगोलविदों को असामान्य आकाशगंगाओं की खोज में उनकी आकृति विज्ञान का वर्गीकरण करके सहायता करें।
अधिक जानकारीयहां क्लिक करके आप वास्तविक रिसर्च कर सकते(ती) हैं!
यह भी सुनिश्चित करें कि [Talk](/talk) की जाँच करें जहाँ आप अन्य समान विचारधारा वाले स्वयंसेवकों से चैट कर सकते हैं।
हर क्लिक महत्वूर्ण है! विचित्र आकाशगंगाओं की खोज कम्यूनिटी से इस परियोजना को पूरा करने के लिए जुड़ें और शोधकर्ताओं को महत्वपूर्ण शोध पूरा करने में सहायता करें
हर विकृत आकाशगंगा एक ब्रह्मांडीय गड़बड़ी है जो सही समय पर घटित हुई है। आपके वर्गीकरण से यह पता लगाने में मदद मिलती है कि क्या हुआ और क्यों।
विचित्र आकाशगंगाओं की खोजआकाशगंगाएँ अनेक आकृतियों और आकारों में पाई जाती हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही वास्तव में विचित्र दिखती हैं। ये असामान्य प्रणालियाँ—विकृत, असममित या पदार्थ की लंबी धाराओं को दर्शाती हुई—अक्सर आकाशगंगा के जीवन के सबसे नाटकीय क्षणों को दर्ज करती हैं। वे सघन आकाशगंगा समूहों के भीतर होने वाली शक्तिशाली घटनाओं जैसे कि टक्करें, गुरुत्वाकर्षण संबंधी मुठभेड़ें और गैस का विखंडन आदि की साक्षी होती हैं।
इस परियोजना में, हम डार्क एनर्जी कैमरा (DECam) से प्राप्त छवियों का अध्ययन करके उन आकाशगंगाओं की पहचान करते हैं जो सामान्य से भिन्न हैं। दोहरे कोर, विस्तारित ज्वारीय पूंछ या एकतरफा "जेलीफिश" जैसी धाराओं जैसी विशेषताओं को पहचानकर, हम यह पता लगा सकते हैं कि आकाशगंगाएँ अपने परिवेश के साथ कैसे परस्पर क्रिया करती हैं और ये परस्पर क्रियाएँ उनके विकास को कैसे प्रभावित करती हैं। प्रत्येक विक्षुब्ध या विचित्र आकार की आकाशगंगा हमें यह समझने में मदद करती है कि आकाशगंगाएँ कैसे बढ़ती हैं, आपस में विलीन होती हैं और कभी-कभी समूहों में गिरने पर अपनी गैस खो देती हैं।
आपके वर्गीकरण से खगोलविदों को ब्रह्मांडीय समय के साथ आकाशगंगाओं को आकार देने वाली प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी - और यह पता चलेगा कि ब्रह्मांड में, सबसे भिन्न आकाशगंगाओं के पास अक्सर बताने के लिए सबसे अच्छी कहानियां होती हैं।
इस परियोजना का नेतृत्व चिली में स्थित विभिन्न संस्थानों के खगोलविदों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम कर रही है, जिन्हें मिलेनियम न्यूक्लियस फॉर गैलेक्सीज़ ( MINGAL ) द्वारा एक साथ लाया गया है। सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें ।